बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 3 महिलाओं की मौत

उत्तराखंड से बस दुर्घटना की खबर सामने आई है. हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई. यहां गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस सड़क हादसे में तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात गंगनानी से 50 किलोमीटर पहले हुए हादसे के दौरान बस अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर तोड़कर खाई में गिर गयी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, खाई में गिरते ही बस पेड़ के सहारे अटक गयी, जिस कारण हादसे में जनहानि कम हुई। पुलिस ने बताया कि गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर जा रही बस में कुल 27 श्रद्धालु सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव और राहत कार्य शुरू किया गया और घायलों को निकालकर स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी और उत्तरकाशी जिला अस्पताल भेजा गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *