बारामूला में यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी, 2 ने तोड़ा दम, 15 घायल

बारामूला।पजलपोरा, राफियाबाद में आज एक दुखद दुर्घटना होने की सचूना मिली है। इस दुर्घटना में एयरटेल टावर के पास एक मिनी बस पलट गई जिससे दो यात्रियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार यह घटना बारामूला जिले के राफियाबाद में डांगीवाचा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई। शुरूआती जांच से पता चला है कि बस चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया था जिसके चलते वह पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की। साथ ही घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार घायल यात्रियों में से कइयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। साथ ही 2 यात्रियों की मौत हो जाने की भी सूचना मिली है।

वहीं दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बस शायद तेज गति से चल रही थी, और सड़क पर फिसलन की वजह से उक्त हादसा घट गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *