रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ था स्वास्थ्य सेवा संचालनालय का सहायक अधीक्षक, किया गया निलंबित

रायपुर। रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार सूरज कुमार नाग सहायक अधीक्षक संचालनालय स्वास्थ्य सेवा को निलंबित कर दिया गया है. इसका आदेश संचालनालय स्वास्थ्य ने बुधवार को जारी किया. निलंबन अवधि में नाग को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय  रायपुर कार्यालय में सेवा देंगे.

बता दें कि हाल ही में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सहायक अधीक्षक सूरज कुमार नाग को 20,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. इसे अब निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में उन्हें मूलभूत जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *