छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हैवानियत : दुकान गई नाबालिग को दरिंदों ने बनाया शिकार, बंधक बनाकर किया गैंगरेप

भानुप्रतापपुर। राज्य में सामूहिक बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रायगढ़ की घटना के बाद कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग शाम को गांव की किराना दुकान पर सामान खरीदने आई थी। इस दौरान दुकानदार और एक अन्य युवक ने पीड़िता को दुकान में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। रात भर जब वह घर नहीं लौटी तो पीड़िता के परिजनों को चिंता हुई। सुबह घर पहुंचकर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

बात दें कि,परिजनों ने तत्काल भानुप्रतापपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही आरोपी दुकानदार और उसका साथी गांव से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विनोद कुमार नरेटी उम्र 26 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रघुवीर सिंह निवासी देवा और पारस राम कोमरा उम्र 45 वर्ष पुत्र देवजा राम कोमरा निवासी विनायकपुर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *