बलोद। छत्तीसगढ़ के बालोद रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। घटना गुरुवार शाम की है। हालांकि इस अफरा-तफरी के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। जानकारी मिली है कि, जिला मुख्यालय के इस रेलवे स्टेशन पर एक ही प्लेटफॉर्म है। इस दौरान जब एक ही समय में दो पैसेंजर ट्रेनें आ गई। इस दौरान यात्री इन ट्रेनों में सवार होने के लिए इधर से उधर भागे।
जानकारी मिली है कि, बालोद में प्लेटफॉर्म एक है, और दो ट्रैक होने से दोनों ट्रेक पर ट्रेनें आ गई। ताड़ोकी से रायपुर की ओर जा रही ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंची और दूसरी दुर्ग की ओर से आने वाली ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक ही समय पर पहुंची। बता दें कि, दूसरी ओर प्लेटफॉर्म ना होने के कारण यात्रियों को भाग-दौड़ करके ट्रैक पार करना पड़ा। हालांकि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।
2024-08-23










