पाकिस्तान में दिल दहलाने वाली वारदात : बस से उतारकर किया कत्लेआम, आतंकियों ने 23 निर्दोषों पर बरसाई गोलियां

कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बड़ी घटना घटी है, जहां आतंकवादियों ने एक क्रूर हमला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार हथियारबंद हमलावरों ने कम से कम 23 लोगों की हत्या कर दी है। हमलावरों ने निहत्थे नागरिकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई।

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, आज सोमवार की सुबह आतंकवादियों ने कई लोगों को बस और ट्रक से उतरने पर मजबूर किया और उनके पहचान पत्र की जांच की। इसके बाद हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाई।

दस वाहनों में भी आग लगा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, हथियारबंद लोगों ने मूसाखेल में हाईवे को जाम कर दिया और यात्रियों को जबरन उनके वाहनों से बाहर निकाल दिया। उन्होंने बताया कि, हमलावरों ने दस वाहनों में आग भी लगा दी। बताया जा रहा है कि मृतक पंजाब प्रांत के निवासी हैं।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को अस्पताल पहुंचाया

अधिकारियों ने बताया कि, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को अस्पताल पहुंचाया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने आतंकवादी कृत्य की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि वह आतंकवादियों की इस कायराना हरकत में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति हार्दिक सहानुभूति और संवेदना व्यक्त करते हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *