रायगढ़ में चक्रधर समारोह का 9वाँ दिन : पद्मश्री अनुज शर्मा ने दी शानदार प्रस्तुति, सुरों का शमा बांध जीता दर्शकों का दिल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में चल रहे 10 दिवसीय चक्रधर समारोह के 9वें दिन पद्मश्री अनुज शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस प्रतिष्ठित समारोह में 9 साल बाद भाग लेने पहुंचे अनुज शर्मा ने मंच की तारीफ करते हुए कहा कि, यह ऐसा मंच है जिसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकार अपने करियर की उपलब्धियों में गिनते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, चक्रधर समारोह एक ऐसा मंच है, जहां प्रदर्शन करना गर्व की बात होती है। देश और दुनिया के कलाकार यहां आकर सम्मानित महसूस करते हैं। रायगढ़ को एक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में वर्णित किया गया है। रायगढ़ में कला और संस्कृति की समझ रखने वाले पारखी लोग हैं, जो यहां के आयोजन को विशेष बनाते हैं।

जनता की सेवा करना मेरी पहली प्राथमिकता

विधायक अनुज शर्मा ने आगे कहा कि, एक अभिनेता और सिंगर होने के साथ-साथ मेरा राजनीतिक जीवन भी महत्वपूर्ण है। घर चलाने के लिए अभिनेता और सिंगर होना जरूरी है, लेकिन एक राजनेता के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाना भी उतना ही आवश्यक है। मेरी प्राथमिकता जनता की सेवा करना है और इसके प्रति मैं सदैव समर्पित हूं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *