अलर्ट! 350KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान ‘यागी’ का भारत पर असर, भारी बारिश की चेतावनी

दिल्ली। देशभर में मानसून का मौसम समाप्त होने के साथ ही एक नए खतरनाक तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर पूर्व में बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती तूफान ‘यागी’ 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहा है, जिसने चीन में तबाही मचाई थी। अब इस तूफान का असर भारत में महसूस किया जा रहा है, जिससे भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

तूफान ‘यागी’ का असर
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘यागी’ 15 सितंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो चुका है और अब यह झारखंड समेत कई अन्य राज्यों की ओर बढ़ रहा है। इस तूफान के कारण गहरे दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो धीरे-धीरे कमजोर होते हुए हवाओं का रूप ले सकता है। इसके प्रभाव से देशभर में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही अगले चार दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है।

दिल्ली का मौसम
दिल्ली में सितंबर के पहले 12 दिनों में लगातार बारिश हुई थी, लेकिन पिछले 2-3 दिनों से मौसम कुछ राहत भरा रहा है। आज दिल्ली में मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। हालांकि, दिन के दौरान हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है और कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। अब मानसून का दौर समाप्त हो चुका है, जिससे आगे के दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। आज राजधानी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। 18 और 19 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 20 से 21 सितंबर के बीच मौसम फिर से शुष्क रहेगा। इसके बाद ठंड का असर बढ़ सकता है।

राज्यों में मौसम की स्थिति
– बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़: यहां भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
– उत्तर प्रदेश: चक्रवाती तूफान ‘यागी’ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। पहले से हुई बारिश के कारण 4 नदियां उफान पर हैं और करीब 200 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वाराणसी में 85 घाट डूबे हुए हैं। आज प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
– हरियाणा और पंजाब: इन राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना है।
– उत्तराखंड: यहां के 4 जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बद्रीनाथ हाईवे समेत कई सड़कें ब्लॉक हो चुकी हैं।
– हिमाचल प्रदेश: आज 6 जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बौछारों की चेतावनी है। ‘यलो’ अलर्ट जारी किया गया है।

जानिए क्या है भविष्यवाणी
मौसम विभाग ने 21 सितंबर तक देशभर में बादलों की गरज और बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही सभी राज्यों के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की अपडेट्स पर ध्यान दें और संभावित खतरे से बचने के लिए एहतियात बरतें।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *