CG NEWS: 1 नवंबर को बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय, राज्य स्थापना दिवस पर छुट्टी का आदेश जारी

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवंबर को राज्य सरकार ने छुट्टी का आदेश जारी किया है। 1 नवंबर को सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में अवकाश रहेगा। वहीं बैंक, कोषालय और उप कोषालय में वित्तीय संस्थान के लिए लागू नहीं होगा।
देखे आदेश

दशहरा-दीपावली में 6-6 दिन का अवकाश
वहीं कुछ दिन पहले ही शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा कर दी है। मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक, शिक्षण सत्र 2024-25 में शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डी.एड/बी. एड/एम.एड महाविद्यालयों में, दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश निम्नानुसार होंगे-

दशहरा अवकाश – दिनांक 07.10.2024 से 12.10.2024, तक कुल 06 दिन,
दीपावली अवकाश – दिनांक 28.10.2024 से 02.11.2024, तक कुल 06 दिन\

शीतकालीन अवकाश – दिनांक 23.12.2024 से 28.12.2024, तक कुल 06 दिन

ग्रीष्मकालीन अवकाश – दिनांक 01.05.2025 से 15.06.2025, तक कुल 46 दिन

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *