हरियाणा में बीजेपी की जीत पर छत्तीसगढ़ में बवाल, जलेबी ऑर्डर को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कही ये बात

रायपुर। बीतें दिनों हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत के साथ सत्ता की ‘हैट्रिक’ लगाई, रिजल्ट आने से पहले कांग्रेस ने जीत की उम्मीद के साथ जलेबी का ऑर्डर दिया था। जिसे लेकर अब प्रदेश में बवाल शुरू हो गया हैं। बता दें कि, छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने तंज कसते हुए विपक्ष पर निशाना साधा हैं, और कांग्रेस पार्टी को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पिछले 15 वर्षों से लगातार मिठाइयों को ऑर्डर दे रही है, लेकिन ऑर्डर उठा नहीं पा रही है। उनका काम नहीं चल पा रहा है, उनके नेता नहीं चल पा रहे हैं। इस बार भी उन्होंने जलेबी का आर्डर दिया था, लेकिन जलेबी भी नहीं चल पाई।

शपथ ग्रहण समारोह में जलेबी खिलाएंगे : मंत्री केदार कश्यप

मंत्री कश्यप ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, हम आमंत्रित करते हैं उनको (कांग्रेस को) मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में आए उस दिन उनको जलेबी खिलाएंगे। कांग्रेस के लोग बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, उनके राष्ट्रीय प्रवक्ता कह रहे थे कि, अपना नाम बदल लेंगे अब पता नहीं कौन सा नाम रखेंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *