CG News : सूरजपुर हत्याकांड मामले में बीजेपी ने कांग्रेस पर कसा तंज, आरोपियों की देवेंद्र यादव के साथ वाली फोटो शेयर कर कहा ….

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी के हत्याकांड मामले में पुलिस ने NSUI जिलाध्यक्ष सहित और भी 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं BJP ने आरोपी कुलदीप साहू की एक फोटो शेयर की हैं। जिसमे भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव के साथ चंद्रकांत चौधरी भी साथ में दिखयी दे रहे हैं।  जिसपर बीजेपी ने ‘X’ पर शेयर करते हुए तंज कसा है।

बता दें कि, बीजेपी ने अपने एक्स अकॉउंट पर लिखा है कि, खूब जमेगा रंग जब जेल में बैठेंगे तीन यार, होंगे हर अपराधी जेल में, ज़ीरो टॉलरेंस है ‘विष्णु सरकार’। उन्होने आगे लिखा कि, यह वही चंद्रकांत चौधरी है, जिसने घटना के बाद कुलदीप साहू को NSUI नेता बताए जाने का खंडन किया था। इसे लेकर बाकायदा वीडियो जारी किया और कहा था कि, अगर मौका मिला तो जो अपराधी है, उसके विरोध में डटकर खड़ा रहूंगा।

NSUI के जिलाध्यक्ष को कल पुलिस ने किया गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि, सूरजपुर हत्याकांड मामले में पुलिस ने NSUI जिलाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी को कल गिरफ्तार किया है। वहीं बुधवार को सरगुजा रेंज के आईजी अंकित गर्ग ने मीडिया से चर्चा में बताया कि, इस डबल मर्डर केस में कुलदीप साहू के साथ सूरजपुर जिले का वर्तमान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी सहित अन्य 3 लोग शामिल थे।

घर में घुसकर की थी हत्या

ज्ञात हो कि, बीते रविवार 13 अक्टूबर की रात आरोपी कुलदीप साहू ने आरक्षक घनश्याम सोनवानी पर पुराने बस स्टैण्ड में कड़ाही का खौलता तेल फेंककर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तत्काल थाने से सूचना दी गई। जिसके बाद प्रधान आरक्षक तालिब शेख, उदय सिंह व अन्य पुलिसकर्मी पुराना बस स्टैण्ड और आसपास आरोपियों की पतासाजी कर रहे थे। इसी बीच आरोपी कुलदीप साहू अपने साथियों के साथ रात्रि करीब 10 बजे पुलिसकर्मियों को स्वीफ्ट डिजायर कार से कुचलने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने कार का पीछा किया, लेकिन आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं पाई थी।

जिसे पुलिस ने झारखंड से अंबिकापुर बस में जाते हुए पकड़ा था। जिसके बाद पुलिस की पूछताछ में उसके इस हत्या के वारदात में शामिल अन्य साथियों के नाम का भी राजफाश किया था, जिसे कल पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की करवाई के लिए भेज दिया था।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *