शराब घोटाले में आरोपी अनवर अंबिकापुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट, सूरजपुर हत्याकांड के आरोपी कुलदीप भी रहेगा इसी जेल में

अंबिकापुर: बहुचर्चित शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर को कोर्ट के आदेश पर अंबिकापुर केंद्रीय जेल में स्थानांतरित किया गया। इस क्रम में सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या के आरोपी कुलदीप साहू और महादेव सट्टा एप के आरोपी दीपक नेपाली को भी कड़ी सुरक्षा के बीच अंबिकापुर सेंट्रल जेल लाया गया।

अनवर ढेबर और दीपक नेपाली को रायपुर केंद्रीय जेल से जबकि कुलदीप साहू को सूरजपुर जिला जेल से स्थानांतरित किया गया। जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले ही राज्य के विभिन्न जेलों में शराब, कोयला और कस्टम मिलिंग घोटाले में बंद आरोपियों को रखने का आदेश जारी किया गया था।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *