सलमान खान को धमकी देने वाला कर्नाटक से गिरफ्तार, खुद को बताया लॉरेंस का भाई – जानें क्या थी मांग

मुंबई। एक बार फिर अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सलमान खान के नाम पर धमकी देने वाले को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया गया है। संदिग्ध का नाम विक्रम है और उसे 6 नवंबर को मुंबई लाया जाएगा।

आरोपी ने पांच करोड़ की मांगी थी फिरौती

बता दें कि, धमकी देने वाले शख्स ने अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। धमकी के साथ ही उसने पांच करोड़ की फिरौती मांगी है। शख्स खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताता है। पुलिस ने बताया है कि, मुंबई पुलिस की ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकियां मिली हैं। वहीं आरोपी ने दावा किया कि, वह लॉरेंस बिश्नोई का भाई बनकर बोल रहा है। उसने कहा कि, अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहता है तो उसे या तो हमारे मंदिर में माफ़ी मांगनी चाहिए या पांच करोड़ रुपए देने चाहिए। इन मांगों को पूरा न करने पर अभिनेता की हत्या कर दी जाएगी। उसने जोर देकर कहा कि, हमारा गैंग आज भी सक्रिय है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *