भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपाल व्यास का निधन,91 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपाल व्यास का आज सुबह निधन हो गया। उनकी आयु 91 वर्ष थी। गोपाल व्यास का जन्म 15 फरवरी 1932 को हुआ था और वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता भी रहे।

आपातकाल में रहे जेल में

बता दे की गोपाल व्यास की गिनती बीजेपी के दिग्गज नेताओं में होती थी। वह इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के दौरान 2 साल जेल में बिताए थे। वह साल 1975 से 1977 तक रायपुर की जेल में रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य भी रहे हैं। हालांकि बढ़ती उम्र के साथ वह राजनीति में सक्रिय नहीं थे। उन्होंने बीजेपी के लिए जमीनी स्तर पर काफी काम किया था। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भी भेजा था।

राज्यसभा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

व्यास अपने कार्यकाल में राज्यसभा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते थे और उन्होंने भारतीय संसद के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे 13 फरवरी 2019 को राज्यसभा से सेवानिवृत्त हुए। गोपाल व्यास जवाहरलाल नेहरू तकनीकी विश्वविद्यालय के जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *