22 carat gold rate: शादी के सीजन में 2300 रूपए सस्ता हुआ सोना, चांदी 8300 रूपए लुढ़की…आगे भी गिरेंगी कीमतें

बिजनेस न्यूज़। धनतेरस के बाद गहनों की खरीदारी करने वालों के लिए एक राहत की खबर आई है। शादी के सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 7 नवंबर को स्पॉट मार्केट में 22 कैरेट सोने की कीमत 73,470 रुपए प्रति तोला तक लुढ़क गई, जबकि चांदी की कीमत 91,700 रुपए प्रति किलो रही।

सोने और चांदी में गिरावट
30 अक्टूबर को सोने के दाम 75,800 रुपए प्रति तोला थे, जबकि चांदी एक लाख रुपए प्रति किलो बिक रही थी। इस हिसाब से सोने की कीमतों में 2,300 रुपए प्रति तोला की गिरावट आई है, वहीं चांदी लगभग 8,300 रुपए सस्ती हो गई है।

शादी सीजन में राहत
नवंबर और दिसंबर के महीने में भारत में लगभग 48 लाख शादियां होने वाली हैं। ऐसे में बढ़ती सोने-चांदी की कीमतों को लेकर लोग चिंतित थे। लेकिन अमेरिकी चुनावों के नतीजे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है, जिससे शादी करने वाले जोड़ों को राहत मिली है।

भारत में औसतन एक शादी में 20 से 30 फीसदी खर्चा गहनों पर होता है। यदि दुल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों की तरफ से 10-10 तोला सोना खरीदा जाए, तो एक शादी में लगभग 46,000 रुपए की बचत हो सकती है।

तो आइए जानते हैं आज का भाव

सोना 24 कैरेट …. प्रति 10 ग्राम 76600
सोना 22 कैरेट….. प्रति 10 ग्राम 70400
सोना 18 कैरेट …. प्रति 10 ग्राम 57450
Excluding GST

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *