Accident : मॉर्निंग वॉक में निकली तीन महिलाओं को ट्रक ने लिया चपेट में, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर जिले में सुबह एक ट्रक ने मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी भारद्वाज, ज्योति यादव और सुनीता बरेठ पुलिस लाइन के समीप मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, इस दौरान खोखरा की ओर से आ रहे अनियंत्रित डाक पार्सल लिखे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक प्रवीण भारद्वाज की पत्नी लक्ष्मी भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ज्योति यादव और सुनीता बरेठ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल दाखिल कराया गया है, जहां जरूरी उपचार के बाद सिम्स, बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. वहीं कोतवाली पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर घटना की जांच शुरू कर दी है.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *