“रायपुर में जमीन विवाद के दौरान लाइसेंसी बंदूक तानकर धमकाने के बाद हवाई फायरिंग

राजातालाब रायपुर रविनगर स्थित एक सिख परिवार को उनके ही भूमि से हटाने के लिए उनके घर कुछ भू माफिया और उनके लोग जिनका नाम मोहम्मद नवाज़, तबरेज मेमेन, अफजिया मेमेन व अन्य गुंडे अपने हातो मे कुछ हतियार लेकर सिख भाई को डराधमका कर बल पूर्वक उनके जमीन पर कब्ज़ा किया जा रहा था। जिसमे सिख भाई गुरुदयाल अपने परिवार की रक्षा के लिए अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से उन्हें भागने हेतु हवे मे फायरिंग की, जिससे किसी को कोई हानि नही पहुंची और मौक़े से सभी लोग डरकर भाग गए और पुलिस के पास जाकर कम्प्लेन कर दिए। और पुलिस ने सिर्फ गुरुदयान के ऊपर करवाई की जिसकी जानकारी राष्ट्रीय बजरंग दल और राष्ट्रीय बजरंग दल संगठन को पता चली, और सभी संगठन सिविल लाइन थाने घेराव करने पहुंचे। जिसमे बजरंग दल और राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी शामिल थे। उपस्थित सभी पदाधिकारियो का कहना था की कुछ विशेष समुदाय द्वारा हमारे सिख भाई को जबरन डराया और धमकाया गया और उकसाया गया जिसके बचाव मे हमारे सिख भाई ने अपने परिवार की रक्षा के लिए फायरिंग की। लेकिन पुलिस सिर्फ एक पक्ष को आरोपी बनाकर सिर्फ सिख भाई के ऊपर ही करवाई की जबकि दोनों पक्ष के ऊपर करवाई होना चाहिए था। सिविल लाइन थाना प्रभारी के द्वारा आश्वासन दिया गया की दोनों पक्षो के ऊपर करवाई की जाएगी। सिविल लाइन मे उपस्थित बजरंग दल रायपुर महानगर जिला उपाध्यक्ष योगेश सैनी जी, जिला संयोजक वीरेंद्र वर्मा, भावेश मोटवानी, यश राठौर, राष्ट्रीय बजरंग दल रायपुर महानगर जिला अध्यक्ष गोपाल भिसे, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष गौरव इंगले, जुगेन्दर भाई और संगठन के सभी पदाधिकारी और बजरंगी भाई उपस्थित रहे।
Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *