ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी किया बयान, अटकलों को लेकर कही ये बड़ी बात…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट के विस्‍तार को लेकर सभी के मन में जिज्ञासा है। इस बिच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार को लेकर तेज हुई अटकलों पर बयान जारी किया है। दो दिवसीय दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैबिनेट विस्तार पर बड़ा बयान दिया है। हरियाणा के फार्मूला पर छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर लग रही अटकलों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सब कुछ होगा, लेकिन इंतजार करना पड़ेगा। दिल्ली में आज जो बैठक हुई, वो संगठन को लेकर थी।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली दौरे को लेकर कहा कि कल देश की राजधानी दिल्ली में इन्वेस्टर कनेक्ट का कार्यक्रम था। इस इनवेक्स्टर कनेक्ट में देशभर से उद्योगपति शामिल हुए थे। प्रदेश की नई उद्योग नीति को लेकर बहुत प्रभावित हुए हैं। 15000 करोड़ के निवेश की सहमति तत्काल बनी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी ज्यादा निवेश होगा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *