छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पड़ रही कड़ाके की ठंड, आज मिलेगी थोड़ी राहत,फिर गिरेगा तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज पारा चढ़ने की संभावना है. जिसके बाद कल से ठंडी फिर से बढ़ने लगेगी. प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. दो दिन के बाद 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना हैं. रविवार को दुर्ग सबसे गर्म रहा, यहां 32 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. वहीं सबसे कम तापमान 6.3 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक द्रोणिका के रूप में समुद्र तल से 3.1 किमी. और 12.6 किमी. के बीच बना हुआ है, तथा इसकी धुरी अक्षांश 20°N के उत्तर में देशांतर 67°E के साथ समुद्र तल से 3.1 किमी. ऊपर स्थित है. अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.राजधानी रायपुर में आज मौसम शुष्क रहेगा, आसमान खुला रहेगा। आज अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *