मुंगेली के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: चिमनी गिरने से 4 लोगों की मौत की खबर, कई लोगों के दबे होने की आशंका

मुंगेली। मुंगेली के स्टील प्लांट में बड़ी घटना घटी है। चिमनी गिरने से 7-8 लोग दब गये हैं, जिसमें से 4 लोगों की मौत की आशंका है। इधर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में कुसुम पावर प्लांट में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया।

रामबोर्ड गांव में स्थित प्लांट में चिमनी गिरने से 7 से 8 लोग दब गए, जिनमें से अब तक 4 लोगों की जान जाने कीखबर है। इधर मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है। लगातार रेस्क्यू का काम चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक कंटेनर फटने से हादसा हुआ है। अधिकतर लोग भोजन अवकाश के चलते फैक्ट्री में नहीं थे।दो मजदूरों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *