MP में इतने जिलों को मिले भाजपा अध्यक्ष, सूची में दिग्गजों की पसंद भी रखा गया ध्यान, 11 जिलों में पुराने चेहरे ही

भोपाल। आखिरकर मध्यप्रदेश के 32 जिलों को भाजपा अध्यक्ष मिल गया है। हालांकि 11 जिलों में पुराने चेहरे ही नजर आएंगे। पार्टी ने पहली बार में दो, दूसरी बार में 18 और तीसरी बार में 12 जिलों के अध्यक्षों का ऐलान किया हैं। अब इनकी नियुक्ति भी हो चुकी है। जारी सूची में पहली बार सागर जिले को दो भागों में बांटा है। सागर जिले में सागर, सुरखी, बीना, नरयावली और खुरई विधानसभाएं शामिल रहेंगी। वहीं सागर ग्रामीण में बंडा, रहली, और देवरी विधानसभाएं शामिल रहेंगी। सागर में श्याम तिवारी और सागर ग्रामीण में रानी कुशवाहा को जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं।

भाजपा ने सूची जारी करने से पहले दिग्गज नेताओं के साथ मंथन भी किया है। इनके चयन में सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पसंद का ध्यान रखा गया है। सीएम के गृह जिले उज्जैन शहर में संजय अग्रवाल को जिला अध्यक्ष बनाया है। उज्जैन शहर और ग्रामीण के अध्यक्ष सीएम डॉ. मोहन यादव के करीबी हैं।

वहीं, विदिशा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पसंद महाराज सिंह दांगी को कमान दी गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खजुराहो संसदीय क्षेत्र में आने वाले पन्ना और छतरपुर में दोनों अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं।शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 2020 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए जसमंत जाटव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

पढ़ें जिलाध्यक्षों की पूरी सूची
विदिशा- महाराज सिंह दागीं
उज्जैन नगर- संजय अग्रवाल
भोपाल नगर – रविन्द्र यती
भोपाल ग्रामीण – तीरथ सिंह मीणा
नीमच – वंदना खंडेलवाल
देवास – राय सिंह सेंधव
अशोक नगर – आलोक तिवारी
खंडवा – राजपाल सिंह तोमर
श्योपुर – शशांक भूषण
मैहर – कमलेश सुहाने
बुरहानपुर – मनोज माने
शिवपुरी – जसमंत जाटव
पन्ना – बृजेन्द्र मिश्रा
रतलाम – प्रदीप उपाध्याय
उज्जैन ग्रामीण – राजेश धाकड़
छतरपुर – चंद्रभान सिंह गौतम
जबलपुरग्रामीण – राजकुमार पटेल
जबलपुर नगर- रत्नेश सोनकर
हरदा – राजेश वर्मा
गुना – धर्मेंद्र सिकरवार
सागर – श्याम तिवारी
दमोह- श्याम शिवहरे
अनूपपुर – हीरा सिंह श्याम
शाजापुर- रवि पांडे
बालाघाट -रामकिशोर कांवरे
सागरग्रामीण-रानी पटेल कुशवाहा
ग्वालियरनगर-जयप्रकाश राजोरिया
कटनी – दीपक टंडन सोनी
सिंगरौली – सुंदर शाह
मऊगंज – डॉ. राजेन्द्र मिश्रा
डिंडौरी – चमरू नेताम
दतिया – रघुवीर शरण कुशवा

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *