पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा – लखमा तो सिर्फ मोहरे हैं, वास्तविक चेहरा आना बाकी है…

रायपुर. दो हजार करोड़ के शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. इस मामले में वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि कवासी लखमा तो सिर्फ मोहरे हैं. तत्कालीन मुख्यमंत्री के करीबी सभी लोग जेल में हैं. यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री निवास पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहा था.

मंत्री कश्यप ने कहा है कि भ्रष्टाचार करके पैसा गांधी परिवार को भेजा जा रहा था. छत्तीसगढ़ के जनता की कमाई सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक पहुंचता था. कहीं ना कहीं वह मोहरे के रूप में उपयोग हो रहे थे. वास्तविक चेहरा आना बाकी है.

भविष्य में बीजेपी को भुगतना पड़ेगा खामियाजा : कांग्रेस

वहीं पूर्व आबकारी मंत्री, कोंटा विधायक कवासी लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने आज सुकमा बंद का ऐलान किया है. इसकी सूचना सुकमा जिला कांग्रेस कमेटी ने अनुविभागीय अधिकारी को दे दी है.  कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी ईडी के माध्यम से कांग्रेस को डराना चाहती है. लखमा कोंटा से 6 बार के विधायक हैं. आगामी नगरीय और पंचायत चुनाव हैं. ऐसे में बीजेपी कई प्रकार के हथकंडे अपना कर कांग्रेस के गढ़ में विजय हासिल करना चाहती है. बीजेपी ईडी और सीबीआई के दम पर देश में राज करना चाहती है. लोकतंत्र को पूरी तरह से खत्म करने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस नेताओं ने कहा, ईडी अपने अधिकारी का दुरुपयोग कर रही है, जिससे भविष्य में बीजेपी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *