छत्तीसगढ़ में ईवीएम से ही होंगे निकाय चुनाव, पंचायतों में बैलेट पेपर से इलेक्शन…18 के बाद चुनाव के तारीख की होगी घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक दलों के अलावा चुनाव आयोग ने भी नगरीय निकाय चुनाव चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, हाल ही में डिप्टी सीएम अरुण साव ने निकाय चुनाव ईवीएम से कराने की बात कही थी। अब इसकी अधिसूचना भी राज्य सरकार ने जारी कर दी है। यानी प्रदेश में इस साल निकाय के चुनाव EVM से ही होंगे, जबकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। अब संभावना जताई जा रही है कि 18 जनवरी के बाद कभी भी चुनाव का ऐलान हो सकता है।

बता दें कि पिछला नगरीय निकाय चुनाव साल 2019 में बैलेट पेपर से हुआ था, जबकि उससे पहले 2014 में EVM से ही चुनाव कराए गए थे। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में बैलेट पेपर की व्यवस्था लागू की गई थी। ऐसे में EVM वाले प्रावधान वापस जोड़े गए हैं। साथ ही चुनाव किस तरह होंगे। इसी गाइडलाइन भी अधिसूचना में शामिल है। इसके अलावा नगर निगम महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्षों की में आरक्षण की अधिसूचना का भी प्रकाशन किया गया है।

आयोग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में 18 जनवरी के बाद कभी भी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव के लिए मतदान की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 18 जनवरी को होगा। इससे पहले 15 जनवरी को तारीख तय की गई थी, लेकिन इसे 3 दिन आगे बढ़ाया गया। अब अधिसूचना के प्रकाशन के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने EVM से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *