CG JOB : कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, CGPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन

रायपुर। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ शासन के योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत सहायक संचालक के 10 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। परीक्षा को लेकर PSC ने दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

वहीं निर्देश के अनुसार आज से आवेदन की प्रकिया शुरू हो गई। इच्छुक उम्मीदवार 26 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन के लिए परीक्षा व साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। नोटिफिकेशन के अनुसार 300 नंबरों की परीक्षा होगी। जबकि 30 अंक का साक्षात्कार होगा। इसी तरह चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत साइंटिफिक ऑफिसर के एक पदा पर भर्ती होगी। आवेदन की प्रक्रिया 18 जनवरी से शुरू हो गई। इसे लेकर भी पीएससी से निर्देश जारी किए गए हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *