5 स्टार होटल में मिला बुजुर्ग महिला का शव, शरीर पर नहीं मिला कोई चोट का निशान, कैसे हुई मौत?

मुंबई, दक्षिण मुंबई के नरीमन प्वॉइंट स्थित एक पांच सितारा होटल में 60 वर्षीय एक महिला मृत पाई गई. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. मरीन ड्राइव पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि विनौती मेहतान(60) का शव रविवार दोपहर को मिला.

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे, न ही उसकी मौत के संबंध में अभी तक कोई संदिग्ध चीज मिली है. मौत का सही कारण जानने के लिए विसरा का नमूना फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.’  उन्होंने कहा, ‘वह पिछले दो सप्ताह से होटल में रह रही थी. उसने 24 घंटे तक अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला था. यह घटना तब प्रकाश में आई जब उसने दरवाजे पर दस्तक देने और फोन पर कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं दिया.’

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *