राजधानी में दोस्त पर नाबालिग ने लोहे की रॉड से किया वार ,इलाज के दौरान मौत…जानिए क्या था विवाद

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच, शहर से एक बड़ी घटना सामने आई है। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के प्रेम नगर इलाके में दो पुराने दोस्तों के बीच विवाद हो गया। दरअसल, हेयर कटिंग स्टाइल को लेकर पिछले एक सप्ताह से विवाद चल रहा था, लेकिन यह मंगलवार को मारपीट शुरू हो गई।

स्कूल जाते वक्त 17 साल के नाबालिग छात्र ने अपने 15 साल के नाबालिग दोस्त पर लोहे के रॉड नुमा नुकीले हथियार से हमला किया। इसके बाद लहूलुहान घायल बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छाती पर गंभीर चोटें आने के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार दोनों दोस्तों के बीच हेयर कटिंग स्टाइल को लेकर हमेशा टिप्पणी होती रहती थी। इसी विवाद के कारण मंगलवार सुबह नाबालिग ने गुस्से में आकर अपने दोस्त पर हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी बालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *