BREAKING : रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, CM साय और राज्यपाल डेका ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के रायपुर आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल में पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति धनखड़ का विमानतल पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब ने भी स्वागत किया। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, डॉ. गौरव सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह भी उपस्थित थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *