भाजपा ने नए चेहरों पर खेला दांव, गरियाबंद नगर पालिका समेत 5 नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षदों की लिस्ट जारी की

गरियाबंद। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गरियाबंद नगर पालिका सहित पांच नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसमें गरियाबंद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के लिए प्रशांत मानिकपुरी को अपना प्रत्याशी बनाया है, इसके साथ ही राजिम नगर पंचायत से महेश यादव, फिंगेश्वर नगर पंचायत से उत्तम राजवंशी, कोपरा नगर पंचायत से रूप नारायण साहू, छुरा नगर पंचायत से लुकेश्वरी निषाद वहीं देवभोग नगर पंचायत से अनिता विकास उपाध्याय को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी ने पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू सहित भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रत्याशियों की सूची जारी की।

–इस बार वार्ड नंबर एक से स्थानीय को दी जगह
गरियाबंद नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर एक से पार्षद पद के लिए भाजपा ने इस बार स्थानीय को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी राधेश्याम सोनवानी को वार्ड नंबर एक से पार्षद प्रत्याशी बनाया गया है। मालूम हो कि वार्ड से स्थानीय को प्राथमिकता दिए जाने से उनके शुभचिंतकों में काफी खुशी की लहर है। अब तक के चुनाव में दूसरे वार्ड के चेहरे को प्रत्याशी बनाया जाता रहा है, लेकिन पहली बार भाजपा ने वार्ड नंबर एक से स्थानीय को प्राथमिकता देते हुए वार्ड पार्षद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *