रायपुर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय बजट पर कहा कि केंद्रीय बजट में ग्रामीण अंचलों में रोजगार बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। आज मोदी सरकार के10 वर्षों के कार्यकाल में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से बाहर निकल गए हैं, इस बजट के प्रावधानों से यह आकड़ा और बढ़ेगा। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में देश का रक्षा बजट केवल 2 लाख करोड़ का होता था आज यह बजट लगभग 7 लाख करोड़ हो गया है यह हम सबके लिए गर्व की बात है देश की सेना को मजबूत करने की दिशा में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है।
श्री विजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। इसमें दलित, वंचित और आदिवासी समाज सभी के हित शामिल है। केंद्र सरकार की सहूलियतों का लाभ सभी वर्गों को मिलेगा।











