महाकुंभ पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, संगम में लगाई आस्था की डुबकी,प्रवासी पक्षियों को खिलाया दाना

प्रयागराज। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज पहुंच चुकी हैं। वीआईपी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। राष्ट्रपति के पहुंचते ही सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम पर प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। यूपी के सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं।

राष्ट्रपति ने की पूजा-अर्चना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। पवित्र स्नान के बाद उन्होंने पूजा-अर्चना की। इससे पहले, भारत की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीर्थराज कुंभ नगरी प्रयाग में आगमन पर प्रयागराज के प्रथम नागरिक महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने प्रयागराज महानगर की चाबी भेंट कर उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम पर प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। यूपी के सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं।

बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी राष्ट्रपति
महाकुंभ में राष्ट्रपति संगम में पूजा अर्चना करने के साथ ही अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति डिजिटल कुंभ अनुभव केंद्र भी जाएंगी। बता दें कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान किया था।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *