CG ब्रेकिंग : दिग्गज भाजपा नेत्री का निधन,पार्टी में शोक की लहर…

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष अंजु जैन का लंबी बीमारी के बाद रविवार देर रात  रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे वर्तमान में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन की धर्मपत्नी थीं।

महज दो दिन पहले ही अशोक जैन के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नगर में भव्य विजय आभार रैली निकाली गई थी, जिसमें परिवार के सदस्य भी शामिल हुए थे। लेकिन अंजु जैन के निधन की खबर आते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *