छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दिल्ली की नव नियुक्त मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव आज नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की नव नियुक्त मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके मुख्यमंत्रित्व में गठित भाजपा सरकार दिल्ली की जनाकांक्षाओं को पूरा करेगी। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह दूरदर्शिता है और नारी सशक्तीकरण का जो एक उनका बड़ा उद्देश्य है उसकी पूर्ति को लेकर यह बड़ा कदम है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी सदैव मातृशक्ति को आगे बढ़ाने का काम लगातार कर रहे हैं और उनके सम्मान में अनेक काम किए हैं। सार्वजनिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में मातृ शक्ति को कई बार अवसर दिया।संसद व विधानमण्डलों मे 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला नारी शक्ति वंदन विधेयक भी श्री मोदी के कार्यकाल में पारित हुआ। श्री देव ने कहा कि श्रीमती रेखा गुप्ता को अब दिल्ली, जो पूरे देश की राजधानी है और एक बड़ा महत्वपूर्ण प्रदेश है, की बागडोर सौंपकर श्री मोदी ने इस बात को फिर से बताया है कि वह विकसित भारत की जो कल्पना करते हैं, उसमें वह पुरुषों के बराबर पूरी भागीदारी महिलाओं की भी मानते हैं और वह यह भी मानते हैं कि विकास हमारी महिला नेत्रियां भी करती हैं। एक सामान्य कार्यकता को भी मुख्यमंत्री बनाने की जो दूरगामी सोच श्री मोदी रखते हैं, वह बहुत ऐतिहासिक है। दिल्ली में सुयोग्य मुख्यमंत्री चयन के लिए श्री देव ने श्री मोदी के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी आभार व्यक्त किया है।                                                   

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *