बीजापुर में 8 लाख के इनामी नक्सली ने पत्नी – बच्चे के साथ किया सरेंडर, 100 से ज्यादा वारदातों में था शामिल

 

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्रों में सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर उनका खात्मा कर रहें हैं। ऐसे में नक्सली अब मुख्यधरा में लौट रहे हैं। इसी कड़ी में एक और खूंखार इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सल कमांडर दिनेश मोडियम ने पत्नी और बच्चे के साथ आत्मसमर्पण किया है। नक्सली दिनेश मीडियम पर 8 लाख का इनाम घोषित था। इतना ही नहीं नक्सल कमांडर दिनेश मोडियम 100 से अधिक नक्सली वारदातों में शामिल था और इसके साथ ही दिनेश गंगालूर एरिया कमेटी सचिव भी था। दिनेश मेडियम के सरेंडर करने से नक्सलियों को भी बड़ा झटका लगा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया है। वहीं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है और लगातार उनका खात्मा किया जा रहा है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *