राजधानी में ये क्या हो रहा…गर्लफ्रेंड के चक्कर में कहीं चल रही है गोलियां, तो कहीं, चल रहे हैं चाकू…

रायपुर: राजधानी में इन गर्लफ्रेंड के चक्कर में कई गोलियां चल रही है..तो कहीं चाकू..। एक दिन पहल राजधानी के तेलीबांधा इलाके में गोली चली थी, शुक्रवार की रात मोवा में चाकूबाजी हो गयी। शुक्रवार को रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित मोवा अमन नगर में चाकूबाजी की वारदात हुई।

जांच में पता चला है कि  एक ही युवती से दो-दो लड़के इश्क फरमा रहे थे। इसी चक्कर में ये चाकूबाजी हुई। वारदात के बाद आरोपी पवन बघेल मौके से फरार हो गया हैं। प्रेम प्रसंग के कारण दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद हमला हुआ। पंडरी थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है।

प्यार के चक्कर में चली गोली

इससे पहले शुक्रवार रात गर्लफ्रेंड के चक्कर में तेलीबांधा में भी गोली चली थी। दो युवकों में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ था। बेटे की गर्लफ्रेंड से जुड़े विवाद सुलझाने के लिए पिता ने एक युवक पर पिस्टल तान दी। इसके बाद बेटे ने भी 12 बोर की बंदूक से दो बार युवक पर फायरिंग कर दी।

5 मार्च को कर्णवीर और जसपाल के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर बहस हुई। जिसके बाद कर्णवीर के भाई प्रभजोत सिंह और जसपाल के बीच अगले दिन मिलकर बातचीत करना फाइनल हुआ। 6 मार्च की शाम 7 बजे करीब तेलीबांधा चौक के पास एक सेकेंड हैंड कार शोरूम कार सॉल्यूशन में मिलना तय हुआ। प्रभजोत अपने रिश्तेदार मदनजीत के साथ पहुंचा। तो वहां पर जसपाल पहले से मौजूद था।

उसके साथ पिता जरनैल सिंह रंधावा उर्फ लाली, चाचा हरप्रीत सिंह और अन्य बैठे हुए थे। इस दौरान कर्णवीर और जसपाल के बीच एक दिन पहले हुई बहस के बारे में बातचीत होने लगी। तभी विवाद बढ़ गया और आपस में गाली-गलौज होने लगी। मामला बढ़ते बढ़ते गोलीबारी तक पहुंच गयी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *