छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक पल: यूनेस्को की सूची में शामिल होने वाला राज्य का पहला स्थान बना कांगेर घाटी, टेंटेटिव लिस्ट में बनाई जगह

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कांगेर वैली घाटी ने विश्व धरोहर की लिस्ट में जगह बना ली है। बता दें कि, यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में कांगेर वैली घाटी का नाम शामिल हुआ है। प्राकृतिक विरासत कैटेगरी में कांगेर वैली घाटी ने अपनी जगह बनाई है।

बता दें कि, इस कैटेगरी में स्थान पाने वाला छत्तीसगढ़ का इकलौता साइट बना है। कहा जा रहा है कि, अब अगले साल नॉमिनेशन लिस्ट में जगह बनाने की कोशिश होगी। नॉमिनेशन लिस्ट में आने पर कांगेर वैली का स्थाई सूची में स्थान बन जाएगा। टेंटेटिव लिस्ट में नाम आने पर मंत्री ओपी चौधरी ने पोस्ट किया है और इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक पल बताया है।

चार मंत्रियों के विभागों के लिए बजट पारित, आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए 700 करोड़ का प्रावधान
मंत्री ओपी चौधरी ने पोस्ट कर कहा कि, छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण कांगेर वैली नेशनल पार्क, बस्तर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है। यह राज्य का पहला स्थल है, जिसे यूनेस्को की सूची में स्थान मिला है। कांगेर घाटी की जैव विविधता व सुंदर जलप्रपात इसे अनमोल बनाते हैं।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *