मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलीं कथावाचक देवी चित्रलेखा…आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा

रायपुर: सुविख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में सपरिवार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें शॉल और श्रीफल भेंट कर आत्मीय सम्मान प्रदान किया।

भक्ति प्रवचनों और प्रेरक कथाओं के लिए प्रसिद्ध देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने जनकल्याण और प्रदेश की उन्नति के लिए अपनी शुभकामनाएँ भी दीं।

मुख्यमंत्री साय ने देवी चित्रलेखा के आध्यात्मिक और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रवचन समाज में नैतिक मूल्यों को सशक्त करते हैं और लोगों को जागरूक करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि देवी चित्रलेखा के प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरणादायी हैं।

इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच आध्यात्मिक चेतना के प्रसार, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और समाज में समरसता को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी भी उपस्थित रहे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *