चाकू दिखाकर डरा धमकाकर अश्लील गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी मुक्कू नायक एवं हिस्ट्रीशीटर पीयूष बघेल 02 नग धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार

 

रायपुर :कल  दिनांक 10.05.2025 को प्रार्थिया श्रीमती गायत्री सोनी पति बिट्टू सोनी उम्र 32 साल पर राजीव आवास रायपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी पीयूष बघेल एवं मुक्कू नायक द्वारा अपने हाथ में कोई धारदार चीज लेकर प्रार्थिया के साथ अश्लील गली गली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए कोई धारदार चीज दिखाकर डराया धमकाया कि रिपोर्ट पर थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 68/2025 धारा 296, 351(2), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपीगण 01. पीयूष बघेल पिता श्रवण बघेल उम्र 21 साल पता J/10, राजीव आवास, थाना गोलबाजार रायपुर (छ.ग.) एवं 02. मुक्कू मुकेश नायक पिता स्व. लोचन लायक उम्र 19 साल पता पुराना चीरघर के पास, लोहार बस्ती, थाना गोलबाजार रायपुर (छ.ग.) के कब्जे से दो नाग धारदार चाकू जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर प्रकरण में 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़कर आरोपीगण को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि आरोपी पीयूष बघेल थाना गोलबाजार का लिस्टेड हिस्ट्रीशीटर गुंडा बदमाश है जिसके विरुद्ध थाना गोलबाजार में हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, बलवा, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट के तहत अपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *