CG Weather : राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर।छत्तीसगढ़ की के कई जिलों में मौसम ने करवट ली। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में हल्की और तेज बारिश भी हुई। मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के कई जिलों में दोपहर के बाद मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल छा गए थे। इसके बाद शाम को अचानक से बारिश शुरू हो गई। वहीं शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज यानी शनिवार को भी मौसम खुशनुमा रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए रहेंगे और शाम तक तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है। इन इलाकों में हो सकती है बारिश मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, बलौदा बाजार, राजनानंदगांव और दुर्ग सहित अन्य क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हो सकती है। पश्चिमि विक्षोभ की वजह कल राजधानी समेत अन्य जगहों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई जिसे मानसून के आगमन के संकेत से जोड़कर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक प्रदेश में तेज हवा के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, धमतरी और गरियाबंद के लिए ऑरेंज अलर्ट और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुंद, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा, आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभवना जताई है। दक्षिण बस्तर में ओलावृष्टि और बारिश के बाद तापमान गिरने की संभावना भी है। शुक्रवार की शाम हुई बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि, अगर आज भी बारिश होती है तो जनता को भीषण गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ खुशनुमा मौसम का भी लुफ्त मिलेगा। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद कई जिलों के तापमान में भारी गिरावट देखने की मिली थी। वहीं अगर आज भी बारिश होती है, तो तापमान में और गिरावट आ सकती है।
Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *