रायगढ़: सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल बने शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के नए प्रभारी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रायगढ़ जिले में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल को शहर जिला कांग्रेस कमेटी, रायगढ़ का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जारी आदेश के अनुसार, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल अब जिले में संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे जिला, नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, स्थानीय पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि जायसवाल समय-समय पर रायगढ़ जिले की संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपते रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *