छत्तीसगढ़ में 33 जिलों में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की खोज में जुटेगी टीम,एसटीएफ का गठन

रायपुर।राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में STF का गठन किया गया है। यह पहली बार है जब राज्य स्तर पर अवैध प्रवासियों, विशेषकर बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान और तलाश के लिए एक समर्पित टीम बनाई गई है। इस पहल का उद्देश्य राज्य में राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।

राजधानी रायपुर में एसटीएफ की कमान एएसपी ममता देवांगन को सौंपी गई है। वहीं दुर्ग जिले में डीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी, राजनांदगांव में एएसपी राहुल देव शर्मा और कवर्धा में एएसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल को एसटीएफ प्रभारी नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार ने अधिकांश जिलों में एएसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। ये टीमें स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाकर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करेंगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी करेंगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *