रायपुर: विश्व साइकिल दिवस पर ट्रस्ट एंगल गिरा, मजदूर घायल, दो कारें क्षतिग्रस्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज विश्व साइकिल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक दुर्घटना हो गई। कार्यक्रम खत्म होने के बाद मरीन ड्राइव चौक पर लगाए गए ट्रस एंगल को हटाते वक्त वह अचानक गिर गया, जिससे एक मजदूर घायल हो गया। साथ ही, दो कारें भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं और उनमें से एक कार का ड्राइवर चोटिल हो गया।

जानकारी के अनुसार, विश्व साइकिल दिवस के मौके पर रायपुर के मरीन ड्राइव में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें विशेष रूप से जर्मन स्टाइल का एंगल गेट लगाया गया था। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद जैसे ही ट्रस्ट का सेटअप हटाया जा रहा था, असंतुलन के कारण एंगल गिर गया।

हादसे में घायल मजदूर को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं कारों को भी नुकसान पहुंचा है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सेटअप हटाते वक्त सावधानी नहीं बरती गई, जिससे यह दुर्घटना हुई।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *