आज का पंचांग: प्रतिप्रदा तिथि पर करें नए प्रोजेक्ट की प्लानिंग, पूरे होंगे सभी मनोरथ

हैदराबाद: आज 26 जून, 2025 गुरुवार, के दिन आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है. धन के देवता कुबेर और सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा इस तिथि के देवता हैं. यह तिथि नई परियोजनाओं के लिए प्लानिंग करने और उन्हें विकसित करने के लिए अच्छी मानी जाती है. यह किसी भी शुभ कार्य या यात्रा के लिए अशुभ होती है.

26 जून का पंचांग

  1. विक्रम संवत 2081
  2. मास- आषाढ़
  3. पक्ष -शुक्ल पक्ष प्रतिपदा
  4. दिन -गुरुवार
  5. तिथि -शुक्ल पक्ष प्रतिपदा
  6. योग -ध्रुव
  7. नक्षत्र -आर्द्रा
  8. करण -नाग
  9. चंद्र राशि -मिथुन
  10. सूर्य राशि- मिथुन
  11. सूर्योदय – सुबह 05:55 बजे
  12. सूर्यास्त – शाम 07:28 बजे
  13. चंद्रोदय- सुबह 05.25 बजे
  14. चंद्रास्त- रात 08.38 बजे
  15. राहुकाल- 14:23 से 16:05
  16. यमगंड -05:55 से 07:37

इस नक्षत्र में यात्रा और खरीदारी से बचें
आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि और आर्द्रा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र मिथुन राशि में 6:40 से लेकर 20:00 डिग्री तक विस्तार लिया हुआ है. इसके अधिष्ठाता देवता रुद्र और इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु हैं. दुश्मनों से लड़ने, विष संबंधी काम करने, आत्माओं का आह्वान करने, किसी कार्य से खुद को अलग करने या खंडहर गिराने के अलावा बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद पाने के लिए यह नक्षत्र अच्छा माना जाता है. हालांकि यात्रा और खरीदारी से इस नक्षत्र में बचना चाहिए.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 14:23 से 16:05 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *