खाद, बीज, कीटनाशक की मांग को लेकर शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

मुंगेली– छत्तीसगढ़ शिवसेना UBT के द्वारा किसानों के मांग को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में ज्ञापन सौंपा जा रहा है.. जिसमें शिवसेना जिला इकाई मुंगेली के द्वारा आजा ज्ञापन सौपकर सहकारी समातियों में किसानों को खाद बीज की उपालब्धता नहीं होने को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया है.. ताकी प्रदेश के किसानो की खेती करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो. शिवसेना नेता संतोष साहू ने कहा की लगातार खाद की कीमतों में बढ़ोतरी की समस्या से किसान पहले से ही जूझ रही है. अब खाद भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा जिससे किसान प्राइवेट खाद दुकान से मज़बूरी में खाद ले रहे हैं. जबकि किसानों को वहां भी यूरिया के साथ नैनो यूरिया लिक्विड जबरन प्रति बोरी 1 लीटर 250 रूपये का दिया जा रहा है. किसानो के द्वारा नैनो यूरिया नहीं लेने पर उन्हें खाद नहीं दिया जा रहा. जिससे किसान फिजूल के बोझ उठा रहे हैं. और सरकार भी चुप्पी साधी हुई है. इससे इस्पस्ट होता है की यूरिया कंपनी का सरकार के साथ पहले से ही साठ गाठ है. और सरकार और व्यापारी मिलकर किसानों को लूट रहे हैं. शिवसेना ने किसानों के साठ हो रहे इस लूट को बंदकरने एवं सहकारी समिति में जल्द से जल्द खाद, बीज व कीटनाशक उपलब्ध कराने की मांग की है.. ज्ञापन सौंपने संतोष साहू जी, op यादव, इन्द्र साहू, महेंद्र साहू, भानू निषाद एवं अन्य शिवसैनिक उपस्थित हुए.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *