मुंगेली – छत्तीसगढ़ शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे की प्रदेश स्तरीय बैठक मुंगेली में सम्पन्न हुई इस बैठक में प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारी इसमें शामिल हुए। बड़ी गर्म जोशी के साथ इस बैठक में हर हर महादेव के नारों साथ बैठक चालू हुई। प्रदेश कार्यकारिणी नये सदस्यों ने अपने अपने पद की शपथ ली बता दें कि तीन महीने पुर्व छत्तीसगढ़ शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के प्रदेश प्रमुख डा आनन्द मल्होत्रा
द्वारा कुछ कार्यकर्ताओं को पार्टी के विरुद्ध कार्य करने से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था तब से अब तक पार्टी की प्रदेश महिला टीम एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की टीम भंग कर दी गई थी। आज प्रदेश की नई महिला टीम एवं कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति कि गई प्रदेश कार्य समिति अध्यक्ष के पद पर ठाकुर हरिकपूर जी को जिम्मेदारी सौंपी गई, वहीं चंद्र मौली मिश्रा जी, दाऊ राम चौहान जी, संतोष पाण्डेय, रवि मेजरवार जी को प्रदेश महासचिव, समीर पाल जी को प्रदेश कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र यादव, गिरवर वर्मा, मनहरण साहू, गगन वैष्णव, कमल बोस जी को प्रदेश सचिव,सरगिम क़वासी, विष्णु वैष्णव, शिव लिमजे प्रदेश सचिव, प्रेम शंकर महिलांग प्रदेश प्रवक्ता, महिला शिवसेना प्रदेश सचिव गंगोत्री साहू, पिंकी पटेल, ममता राजपूत, अहिल्या यादव, सारंगढ़ बिलाईगढ जिलाध्यक्ष संगीता केवट एवं मुंगेली जिलाध्यक्ष संतोष साहू जी को बनाया गया साथ ही प्रदेश एवं जिला के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई. कर्यक्रम में मुंगेली से ओ. पी. यादव, भानू निषाद, इन्द्र कुमार साहू, महेंद्र साहू, रामायण साहू, अजय यादव, गोकुल यादव, जयकुमार यादव, श्री राम यादव, परमेश्वर साहू, राजेश्वर साहू, कमलेश साहू, सोनू यादव, गोपाल साहू, धर्मेंद्र यादव, मिथलेश साहू, संजय यादव, सनत साहू, अनिल यादव, मनोहर साहू, रामकुमार कश्यप, जीतेन्द्र कश्यप, दुर्गेश कश्यप, रवि निषाद, सूरज यादव एवं सैकड़ों शिव सैनिक उपस्थित 

2025-07-19











