चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में भिलाई में युवा कांग्रेस का हंगामा, ED का किया पुतला दहन

दुर्ग/भिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को भिलाई में ED का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया। युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि ईडी का राजनीतिक दुरुपयोग नहीं रोका गया, तो वे मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के निवास का घेराव करेंगे।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विभोर दुर्गकर, भिलाई नगर अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, वैशाली नगर अध्यक्ष पलाश लिमेष, प्रदेश सचिव सीखा रॉय, और कई अन्य नेता प्रदर्शन में शामिल हुए।

नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर ईडी विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बदलापुर की राजनीति है — कभी देवेंद्र यादव के जन्मदिन, कभी भूपेश बघेल के जन्मदिन, और अब चैतन्य बघेल के जन्मदिन पर ईडी की छापेमारी कर राजनीति को शर्मसार किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन युवा कांग्रेस जनता की आवाज को और बुलंद करेगी। उनके मुताबिक, जितना ज्यादा दबाव डाला जाएगा, उतनी ही तेज़ी से जवाब दिया जाएगा।

पुतला दहन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे, जिनमें शोएब, सतनाम, अमन सेठिया, दीपक पाटले, कबीर खान, शुभम वर्मा, गजेंद्र, पिंटू, हैदर, नवीन अग्रवाल जैसे नेता प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *