तखतपुर, बरेला मनियारी पूल की जर्ज़र हालात जल्द मरम्मत करे विभाग-जिलाध्यक्ष संतोष साहू

मुंगेली-    शिवसेना छत्तीसगढ़ उद्धव बालासाहेब ठाकरे जिलाध्यक्ष संतोष साहू जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की तखतपुर, बरेला मनियारी पूल की स्थिति अत्यंत खराब है लोग पूल पार करते वक्त घबराये हुए जान माल जोखिम में डालकर पूल पार करते हैं. पूल पर अक्सर लम्बी जाम लग जाती है. दुर्भाग्य है इस पूल से मंत्री, सांसद, विधायक एवं जिले के आला अधिकारीयों की काफिला व वाहन निरंतर गुजरता है किन्तु, इसकी मरम्मत या नया पूल निर्माण कोई नहीं करा रहा. यह स्थिति नेता व अधिकारीयों की निरंकुश होने का प्रमाण है. शिवसेना जिलाध्यक्ष जी ने जल्द ही मरम्मत व नया पूल निर्माण की मांग की है. अगर प्रशासन संतोष जनक कदम नहीं उठाती तो शिवसेना छत्तीसगढ़ उद्धव बालासाहेब के द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा. जिसकी जवाबदारी शासन व प्रशासन की होने की बात कही.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *