वैलेंटाइन डे पर मिलने नहीं पहुंचा ब्वायफ्रेंड, छात्रा ने लगाई फांसी

दुर्ग। वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी मिलने नहीं पहुंचा तो छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीजी रुम में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। नेवई थाना अंतर्गत प्रगति नगर में पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रही छात्रा दीक्षा समुद्रे ने अपने पेइंग गेस्ट रूम में फंसी लगा ली। छात्रा ने दुपट्टे का फंदा बनाया और कुर्सी के सहारे फंदे पर झूल गई। जब उसने दोस्तों का फोन नहीं उठाया तो पता लगाने कमरे पर गए। खिड़की से देखा को घटना का पता चला।

​​​​टीआई भारती मरकाम के मुताबिक मृतका की पहचान 22 वर्षीय दीक्षा निवासी दंतेवाड़ा के तौर पर हुई है। जांच में पता चला है कि दीक्षा प्रगति नगर में गौरव पांडेय के मकान में किराए से रहती थी। छात्रा ने अपनी एक दोस्त को दोपहर को फोन पर बताया था कि आज वैलेंटाइन डे है, इसके बाद भी उसके बॉय फ्रेंड मिलने नहीं आया। इस वजह से वह दुखी है। पुलिस ने बताया कि मृतका की सहेली काजल रंगधारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

आज शव का पीएम किया जाएगा। छात्रा ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। घटना स्थल से मिले सुसाइड नोट में पारिवारिक परेशानी का भी उल्लेख है। नेवई पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मर्ग कायम कर जांच में लिया है। छात्रा नवंबर 2021 से पीजी में निवासरत थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *