जशपुर को सड़क निर्माण की सौगात, CM विष्णुदेव साय ने 4.53 करोड़ की दी स्वीकृति

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण अंचल को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने दो प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए कुल 4 करोड़ 53 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

स्वीकृत सड़क परियोजनाएं

मिली जानकारी के अनुसार, कुंजारा-बोराटोंगरी से ढोंगाअंबा पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 2 करोड़ 75 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वहीं NH-43 मुख्य मार्ग से बोड़ाटोंगरी पहुंच मार्ग के निर्माण हेतु 1 करोड़ 78 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है।

ग्रामीणों को मिलेंगी बड़ी सुविधाएं

सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को बरसात के दिनों में कीचड़ और धूल की समस्या से निजात मिलेगी। अब किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुँचाने में आसानी होगी। साथ ही, बच्चों की शिक्षा और ग्रामीणों की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी सरल हो जाएगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *