छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज बारिश के आसार

रायपुर: छत्तीसगढ़ वासियों को इन दिनों मौसम के उत्तर चढ़ाव का सामना करना पड़ रहा है। यहां कभी बारिश तो कभी ठंड और गर्मी जैसे हालात हो रहे हैं। वहीं बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त गर्म हवा के प्रभाव से अब प्रदेश में ठंड कम होने लगी है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के भी आसार हैं। साथ ही आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे।

आने वाले कुछ दिन भी मौसम का रुख इस प्रकार ही रहेगा। हवा की दिशा बदलने और गर्म हवा आने के कारण रायपुर सहित प्रदेश भर में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा। तापमान में बढ़ोतरी की वजह से ठंड कम हो गई और दोपहर की गर्मी भी बढ़ने लगी है। प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाने के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट रही, लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के भी आसार हैं। बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से उत्तर छत्तीसगढ़ रहेगा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *