मातृ शक्ति के सम्मान में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे मैदान में

RAIPUR-शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे जिला ईकाई द्वारा वार्ड क्रमांक 17 एवं 18 में मातृ शक्ति का सम्मान किया इस अवसर में समीर पाल, राहुल परिहार,मिलन साहू, संजय यादव एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया इस अवसर पर समीर पाल एवं राहुल परिहार ने कहा भारत एक मातृ प्रधान देश है जिसमे नौ दिन तक माता रानी की पूजा की जाती और नौ देवियों कि प्रतिदिन अलग-अलग नामों से संबोधन किया जाता है। छत्तीसगढ़ महतारी तो हमर छत्तीसगढ़ को संबोधन किया जाता है हमारे देश को बड़े सम्मान से भारत माता की जय कहा जाता है। सभी परिवार से निवेदन किया गया की अपने बुजुर्गों का सदा सम्मान करें फिर हमारे देश में वृद्ध आश्रम की जरूरत नहीं पड़ेगी इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।                                 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *